एचईसी वेलनेस सेंटर में रक्तदान शिविर आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
एचईसी वेलनेस सेंटर में रक्तदान शिविर आयोजित


रांची, 10 सितंबर (हि.स.)। एचईसी वेलनेस सेंटर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एचईसी के निदेशक कार्मिक के घोष ने किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान से कई जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सकती है। विषम परिस्थितियों में भी रक्तदान शिविर का आयोजन करना सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि समाजहित में इस तरह के कार्य लगातार होते रहने चाहिए।

इस अवसर पर के घोष ने शिविर के आयोजन के लिए रविकांत और उनकी पूरी टीम के साथ-साथ वेलनेस सेंटर के कर्मियों को विशेष रूप से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए ऐसे शिविर महत्वपूर्ण हैं।

शिविर में गुरु नानक अस्पताल ब्लड बैंक से आई टीम ने एचईसी प्लांट से पहुंचे कर्मियों का सफलतापूर्वक रक्तदान कराया।

इस दौरान कर्मियों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया और अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर निदेशक कार्मिक के घोष, कार्मिक प्रमुख प्रशांत पाठक, सीएमओ डॉ एस सुरीन, डॉ अपूर्वा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story