त्योहारों में रात 11 बजे के बाद शहर में हो भारी वाहनों का प्रवेश : राजेश

WhatsApp Channel Join Now
त्योहारों में रात 11 बजे के बाद शहर में हो भारी वाहनों का प्रवेश : राजेश


रामगढ़, 15 अक्टूबर (हि.स.)। त्योहारों की रौनक के बीच रामगढ़ की सड़कों पर हादसों का खतरा न बढ़े, इसके लिए नो एंट्री की समय-सारणी में बदलाव और भारी वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाना जरूरी है। श्री श्री रामनवमी पूजा महासमिति के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने जिला पुलिस प्रशासन से मांग की है कि त्योहारों के दौरान शहर में रात 11 बजे के बाद नो एंट्री खोली जाए। वाहनों के लिए गति सीमा निर्धारित की जाए।

राजेश ठाकुर ने कहा कि दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व के दौरान शहर में देर रात तक लोगों का आवागमन जारी रहता है। रात नौ बजे के बाद भी सड़कों पर भीड़ रहती है। ऐसे में भारी वाहनों की तेज रफ्तार आम लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761624 Articles

Share this story