झारखंड के सात जिलों में 02 अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड के सात जिलों में 02 अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना


रांची, 29 जुलाई (हि.स.)। राज्य के सात जिलों में 02 अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने बुधवार को दी। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के जिन सात जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है उनमें उत्तर पूर्वी जिले (देवघर, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, साहिबगंज, पाकुड़ ) शामिल हैं। इसके अलावा 30 जुलाई से 02 अगस्त तक राज्य की विभिन्न जिलों में गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। साथ ही इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव में 72 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। इस दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान 32.7 डिग्री डाल्टनगंज में और सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

वहीं बुधवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से बादल छाए रहे और रुक-रुक कर हल्की बारिश दर्ज की गई। इस दौरान दिनभर मौसम सुहाना बना रहा।

बुधवार को रांची में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और न्यूनतम 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम 30.4 डिग्री और न्यूनतम 25.2 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 32.7 और न्यूनतम 24.6 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 30.5 डिग्री और न्यूनतम 24.2 डिग्री एवं चाईबासा में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।--------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story