आईएलएस में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई

WhatsApp Channel Join Now
आईएलएस में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई


रांची, 28 जुलाई (हि.स.)। इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज़ (आईएलएस), रांची में मंगलवार को आईएलएस के अंतिम वर्ष के छात्रों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान परिसर भावनात्मक माहौल, उल्लास और यादगार पलों से सराबोर रहा। महाविद्यालय परिवार ने अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आईएलएस की ओर से जारी प्रेस विज्ञिप्त के माध्यम से संस्था्न के डॉ मोहम्मद जाकिर ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने नृत्य, संगीत, गायन, नाट्य प्रस्तुति और अन्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों की खूब तालियां बटोरीं और समारोह को यादगार बना दिया। विद्यार्थियों ने अपने महाविद्यालय जीवन के अनुभव भी साझा किया और शिक्षकों के मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि शिक्षकों ने विद्यार्थियों को जीवन में ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। महाविद्यालय में प्राप्त शिक्षा और संस्कार विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में सफलता दिलाने में सहायक होंगे। कार्यक्रम में सभी ने एक-दूसरे को अंतिम वर्ष के छात्रों को नई जिम्मेदारियों और सफल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह के सफल आयोजन पर महाविद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

समारोह में छात्र, प्राध्यापक और महाविद्यालय परिवार के कई अन्य सदस्य अभिभावक मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story