मंत्री के निधन पर जिला प्रशासन ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
मंत्री के निधन पर जिला प्रशासन ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि


देवघर, 07 सितंबर (हि.स.)। झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर सोमवार को देवघर समाहरणालय सभागार में शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

शोक सभा में उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया, पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर सहित जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों और कर्मियों ने दिवंगत मंत्री के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान सभी ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और ईश्वर से प्रार्थना की।

इस अवसर पर उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने दिवंगत मंत्री के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका असमय निधन राज्य और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।

शोक सभा में अपर समाहर्ता हीरा कुमार सहित जिला स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं समाहरणालय के कर्मचारी उपस्थित थेे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

Share this story