कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीएन सिंह की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीएन सिंह की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि


रांची, 28 अगस्त (हि.स.)। झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष स्वर्गीय पीएन सिंह की 13वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को कांग्रेस भवन, रांची में मनाई गई।

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर, राकेश सिन्हा, राजेश गुप्ता छोटू,राजीव रंजन प्रसाद, शैलेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अमरिंदर सिंह, उज्जवल तिवारी, नेली नाथन, ललन सिंह, संजय मिश्रा, पंकज साहु सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

शोक सभा को सम्बोधित करते पूर्ब कांग्रेस प्रदेश अध्य्क्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि पीएन सिंह ने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में कांग्रेस की विचारधारा, संगठन और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए समर्पित भाव से कार्य किया।

झारखंड में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। वे कार्यकर्ताओं के प्रति हमेशा संवेदनशील रहे और पार्टी के कठिन दौर में भी पूरी निष्ठा और मजबूती के साथ कांग्रेस के साथ खड़े रहे।

प्रदेश कांग्रेस मिडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि पीएन सिंह का सरल व्यक्तित्व, संघर्षशील जीवन और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचार और जनसेवा के प्रति उनकी भावना सदैव पार्टी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करती रहेगी।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story