सदर अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों ने ली तंबाकू मुक्त रहने की शपथ

WhatsApp Channel Join Now
सदर अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों ने ली तंबाकू मुक्त रहने की शपथ


रांची, 01 अक्टूबर (हि.स.)। गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर सिविल सर्जन कार्यालय, रांची के सभागार में गुरूवार को पदाधिकारियों और कर्मचारियों को तंबाकू सेवन नहीं करने और इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई गई।

इस दौरान सभी कर्मचारियों ने तंबाकू का सेवन नहीं करने और लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला नोडल पदाधिकारी सह जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ सीमा गुप्ता ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य तंबाकू सेवन से होने वाले स्वास्थ्य नुकसान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण का संदेश देना रहा।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि तंबाकू सेवन के कारण भारत में प्रत्येक वर्ष 13 लाख से अधिक लोगों की मृत्यु होती है। वहीं, झारखंड में लगभग 38.9 प्रतिशत आबादी किसी न किसी रूप में तंबाकू का सेवन करती है। इसे स्वास्थ्य की दृष्टि से गंभीर चिंता का विषय बताया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों से बचने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में अधिकारियों ने तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में सामूहिक सहभागिता की आवश्यकता पर जोर दिया।

मौके पर जिला नोडल पदाधिकारी डॉ सीमा गुप्ता, डीआरसीएचओ डॉ असीम माझी, डॉ तवा रिजीवी, डॉ राजीव भूषण, परामर्शी सुशांत कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story