बीएफसीएल में स्वास्थ्य जांच शिविर, 70 कर्मचारियों की जांच

WhatsApp Channel Join Now
बीएफसीएल में स्वास्थ्य जांच शिविर, 70 कर्मचारियों की जांच


रामगढ़, 18 सितंबर (हि.स.)। कर्मचारियों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान के उद्देश्य से बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन शुक्रवार काे किया गया।

शिविर का आयोजन एचएएसपी ओएचसी विभाग की ओर से की गई थी। शिविर का संचालन बीएफसीएल के मेडिकल ऑफिसर डॉ लेख राज के मार्गदर्शन में किया गया।

इस दौरान कर्मचारियों की सामान्य शारीरिक जांच के साथ ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें, कुल 70 लोगों की स्वास्थ्य जांच हुई। जांच के दौरान 06 व्यक्तियों में उच्च रक्तचाप (हाई बीपी) और 02 व्यक्तियों में उच्च ब्लड शुगर के मामले सामने आए।

संबंधित लोगों को संतुलित और पौष्टिक आहार लेने, नियमित स्वास्थ्य निगरानी रखने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी गई। साथ ही जरूरत के अनुसार चिकित्सकीय परामर्श और मेडिकल फॉलो-अप कराने की जानकारी दी गई।

आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के साथ बीमारियों की प्रारंभिक स्तर पर पहचान करना और समय रहते उचित चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए प्रेरित करना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story