गुरु नानक पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
गुरु नानक पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


रामगढ़, 23 अक्टूबर (हि.स.)। श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में एमवर्सिटी, रांची के सहयोग से विशेष जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीपीआर प्रशिक्षण और बालिका स्वच्छता को प्रमुख विषय बनाया गया।

कार्यक्रम में कक्षा 11 वीं और 12 वीं के कला, वाणिज्य सहित अन्य संबंधित संकायों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एमवर्सिटी की ओर से पहुंची प्रशिक्षक सुरभि, दिवाकर, अंजलि, ग़जाला, राजीव और रामेंद्र ने विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

सीपीआर प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रशिक्षकों ने हृदय गति रुकने जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता के महत्व को समझाया। व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से बताया गया कि सही समय पर उचित प्राथमिक सहायता मिलने से किसी व्यक्ति की जान बचाने में मदद मिल सकती है।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में बालिकाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, मासिक धर्म के दौरान साफ-सफाई, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों और बेहतर स्वास्थ्य आदतों के बारे में जानकारी दी गई। इस सत्र का उद्देश्य बालिकाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वच्छता से जुड़ी सही आदतों को प्रोत्साहित करना था।

विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और जीवनरक्षक कौशलों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765759 Articles

Share this story