वित्त मंत्री ने किया एचडीएफसी बैंक के बैकऑफिस का शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
वित्त मंत्री ने किया एचडीएफसी बैंक के बैकऑफिस का शुभारंभ


रांची, 14 सितंबर (हि.स.)।

वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने सोमवार को बतौर मुख्य अतिथि एचडीएफसी बैंक के रांची के हरमू स्थित पंचवती टावर में झारखंड के तीसरे बैकऑफिस का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर वित्त मंत्री ने कहा कि झारखंड में एचडीएफसी बैंक के तीसरे बैकऑफिस का शुभारंभ राज्य में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार और वित्तीय गतिविधियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे राज्य के लोगों और व्यवसायों को बेहतर एवं सुगम बैंकिंग सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही, ऐसे संस्थानों के विस्तार से झारखंड के युवाओं के लिए रोजगार और करियर के नए अवसर भी पैदा होंगे।

बैंक के रीजनल हेड कुमार अभिषेक ने कहा कि नया बैकऑफिस झारखंड में बैंक की परिचालन क्षमता को मजबूत करेगा और युवाओं के लिए रोजगार के सार्थक अवसर उपलब्ध कराने में मददगार बनेगा। नया बैकऑफिस बैंक की परिचालन क्षमता को मजबूत करने के साथ ग्राहकों को बेहतर और निर्बाध बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मौके पर बैंक के रीजनल हेड बिहार, झारखंड एवं ओडिशा कुमार अभिषेक, जोनल हेड नितेश नारायण चौधरी सहित बैंक के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story