उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने बाबा बासुकीनाथ धाम में की पूजा-अर्चना
Apr 19, 2026, 22:29 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
दुमका, 19 अप्रैल (हि.स.)। झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनक रविवार को बासुकीनाथ धाम पहुंचे और फौजदारी दरबार में हाजरी लगायी। मुख्य न्यायाधीश के आगमन पर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा, पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार सहित अन्य पदाधिकारियों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। मुख्य न्यायाधीश ने सपरिवार विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती किया। इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश काे बाबा बासुकीनाथ का प्रतीक चिन्ह दिया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार

