श्याम मंदिर में भक्तिभाव और श्रद्धा से मनी हनुमान जयंति

WhatsApp Channel Join Now
श्याम मंदिर में भक्तिभाव और श्रद्धा से मनी हनुमान जयंति


रांची, 02 अप्रैल (हि.स.)। अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में गुरुवार को हनुमान जयंती अत्यंत भक्तिभाव और श्रद्धा के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने प्रातः काल से ही वीर हनुमान के दर्शन के लिए उमड़ पड़े। प्रात: काल में हनुमान जी को नवीन वस्त्र पहनाकर आभूषणों से अलंकृत कर विभिन्न प्रकार के फूलों जैसे गुलाब, जूही, बेला, मोगरा, गेंदा से मनभावन श्रृंगार किया गया। साथ ही मन्दिर में विराजमान शिव परिवार और श्री श्याम प्रभु का भी इस अवसर पर विशेषष श्रृंगार किया गया।

वहीं रात्रि वीर हनुमान के जयकारों के बीच भक्त कतारबद्ध होकर वीर बजरंगबली का दर्शन कर मंगलमय जीवन की कामना कर रहे थे। श्री श्याम मंडल के सदस्यों की ओर से संगीतमय संकीर्तन शुरू कर छम छम नाचे देखो वीर हनुमान, अंजनी को लाल निरालो रे और

श्री राम नाम मतवाला है जैसे कई भजनों की लय पर भक्त भाव विभोर हुए।

इस अवसर पर वीर बजरंगबली को विभिन्न प्रकार के मिष्ठान, फल और मेवा का भोग अर्पित किया गया। वहीं रात्रि में महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश सारस्वत, ओम जोशी, चन्द्र प्रकाश बागला, धीरज बंका, विवेक ढांढनीयां, विकाश पाडिया, ज्ञानप्रकाश बगला सहित अन्य का विशेष सहयोग रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story