हंसडीहा स्टेशन पर बनेगा फूड प्लाजा, डीआरएम ने किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
हंसडीहा स्टेशन पर बनेगा फूड प्लाजा, डीआरएम ने किया निरीक्षण


दुमका, 13 नवंबर (हि.स.)। मालदा रेल मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता और सीनियर डीसीएम कार्तिक सिंह ने शुक्रवार को हंसडीहा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन परिसर में यात्री सुविधाओं के विस्तार, पार्किंग व्यवस्था और स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर विशेष चर्चा हुई।

स्टेशन परिसर में फूड प्लाजा और विभिन्न दुकानों के निर्माण की योजना तैयार करने पर भी सहमति बनी। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात रेलकर्मियों से परिचालन व्यवस्था और उनके कार्यों की जानकारी ली। वहीं, सीनियर डीसीएम ने स्टेशन परिसर में पार्किंग, वेटिंग रूम और उपस्थिति पंजी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान प्लेटफॉर्म के सामने पार्किंग क्षेत्र के समीप खाली जगह का उपयोग कर स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर विकसित करने पर विचार-विमर्श किया गया। प्रस्तावित योजना के तहत फूड प्लाजा के अलावा भोजनालय, नाश्ता, चाय की दुकान, सैलून और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी दुकानें खोलने की संभावनाएं तलाशी गईं। इससे एक ओर यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही जरूरी सुविधाएं मिल सकेंगी, वहीं दूसरी ओर स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार का अवसर मिल सकेगा।

निरीक्षण के दौरान भागलपुर ब्रांच लाइन के ट्रैफिक इंस्पेक्टर पवन कुमार झा, स्टेशन अधीक्षक परमानंद प्रसाद, स्टेशन मास्टर अभिषेक घोष, मिथिलेश कुमार-2, पोर्टर सिकंदर मंडल, सूरज कुमार सहित अन्य रेलकर्मी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776735 Articles

Share this story