पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ तीन युवकों को किया गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ तीन युवकों को किया गिरफ्तार


दुमका, 14 जुलाई (हि.स.)। जिले के हंसडीहा थाना पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के पगवारा पहाड़ के पास के 4.49 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इसके पूर्व हंसडीहा पुलिस पांच युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

गिरफ्तार युवकों में मुनताज अंसारी उर्फ लखपतिया, रिजवान अंसारी और फिरोज अंसारी उर्फ ठेपुआ है। इसकी जानकारी मंगलवार को प्रेसवार्ता कर देते हुए एसडीपीओ, जरमुंडी नवल किशोर सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर सूचना प्राप्त हुई कि पगवारा गांव के पहाड़ पास कुछ युवक अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) का खरीद बिक्री और सेवन कर रहे हैं। इस मामले में छापामारी को लेकर टीम का गठन कर पगवारा पहाड़ के पास पुलिस की टीम पहुंची तो देखा कि तीन युवक पगवारा पहाड़ किनारे झाड़ी के पास बैठे हुए हैं।

पुलिस वाहन को आता देख सभी युवक भागने लगे। पुलिस ने खदेड़ कर तीनों युवकों धर दबोचा। तलाशी पर तीनों युवक ब्राउन शुगर (मादक पदार्थ) का खरीद बिक्री और सेवन करते हुए पाये गये। युवकों के पास से करीब 4.49 ब्राउन शुगर बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपितों को पूर्व से कई अपराधिक इतिहास रहा है। छापेमारी दल का नेतृत्व थाना प्रभारी अजीत कुमार यादव ने किया। मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार

Share this story