हमर मंच ने हत्या मामले काे लेकर मानवाधिकार आयोग को सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Channel Join Now
हमर मंच ने हत्या मामले काे लेकर मानवाधिकार आयोग को सौंपा ज्ञापन


रांची, 03 मई (हि.स.)। हमर अधिकार मंच ने धुर्वा स्थित जगन्नाथपुर मंदिर में बीते दिनों कार्यरत सुरक्षा गार्ड बिरसा मुंडा की हत्या मामले को लेकर मानवाधिकार आयोग के समक्ष पहुंचकर एक ज्ञापन दिया है। यह जानकारी मंच के अध्यक्ष दीपेश निराला ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी है।

उन्होंने जारी ज्ञापन में कहा है कि मंदिर परिसर में तैनात गार्ड को कई महीनों से वेतन भुगतान नहीं होने तथा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी से कम वेतन दिए जाने के मामले को केंद्रीय मानवाधिकार आयोग, नई दिल्ली के समक्ष उठाया गया है।

मंच के सचिव चंद्रदेव कुमार वर्णवाल ने आयोग में शिकायत दर्ज कर मृतक के परिजनों को तत्काल मुआवजा, लंबित वेतन भुगतान तथा परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने की मांग की है। साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की गई है।

मंच के अध्यक्ष दीपेश निराला ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को उसके मानवाधिकारों से वंचित नहीं किया जा सकता। उन्होंने आयोग से मामले की जांच कर पीड़ित परिवार को न्याय और त्वरित राहत देने की मांग की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story