युवक का मिला अर्धजला कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp Channel Join Now
युवक का मिला अर्धजला कंकाल, जांच में जुटी पुलिस


रांची, 27 अप्रैल (हि.स.)। रांची के ओरमांझी इलाके से पुलिस ने सोमवार को अर्धजला युवक का कंकाल बरामद किया है।

स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस के मुताबिक, युवक का शरीर आधा से अधिक जला हुआ है। इस वजह से पुलिस को शव की पहचान करने में कठिनाई आ रही है। बताया जाता है कि युवक के शव को आधा जलाकर चार से पांच दिन पहले फेंक दिया गया है। पुलिस एफएसएल , वैज्ञानिक तरीके और मानवीय जानकारी के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।

ओरमांझी थानेदार शशि भूषण कुमार चौधरी ने बताया कि फिलहाल इस कंकाल की पहचान नहीं हुई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है लेकिन सभी लोगों ने पहचान करने से इनकार कर दिया। पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है और अज्ञात कंकाल का शिनाख्त करने का प्रयास जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story