चुट्टूपालू घाटी में नियंत्रित हाइवा ने छह गाड़ियों को मारी टक्कर, दर्जनों घायल

WhatsApp Channel Join Now
चुट्टूपालू घाटी में नियंत्रित हाइवा ने छह गाड़ियों को मारी टक्कर, दर्जनों घायल


चुट्टूपालू घाटी में नियंत्रित हाइवा ने छह गाड़ियों को मारी टक्कर, दर्जनों घायल


चुट्टूपालू घाटी में नियंत्रित हाइवा ने छह गाड़ियों को मारी टक्कर, दर्जनों घायल


रामगढ़, 02 अक्टूबर (हि.स.)। रांची-रामगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर शुक्रवार की शाम चुट्टूपालू घाटी में भीषण सड़क दुर्घटना हुई। इस घाटी में एक अनियंत्रित कोयला लदे हाइवा ने आधा दर्जन गाड़ियों को टक्कर मार दिया। इस हादसे में दर्जनों यात्रियों को चोटें आई हैं। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। बस में सवार सभी घायल यात्रियों को घटनास्थल से हटाकर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।

घटनास्थल पर पहुंचे रामगढ़ थाना प्रभारी गजेंद्र पांडे ने तत्काल क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने का प्रयास शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार रांची की ओर से रामगढ़ की तरफ आ रहे कोयला लगे हाइवा जेएच 02 बीएम 7942 ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दिया। गड़के मोड़ के पास सबसे पहले इस हाइवा ने एक बाइक को टक्कर मार दिया जिस पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद अनियंत्रित हाइवा अपने आगे चल रहे एक कार जेएच 02 एवी 6477 को पीछे से टक्कर मार दिया। इसके बाद उसने एक होंडा सिटी कार के जेएच 02 एएफ 0528 को टक्कर मारी। इसके बाद उसने अपने आगे चल रहे एक ट्रक एपी 16 टीएफ 6229 और बस जेएच 02 बीजी 2534 को टक्कर मार दिया।

रांची से अपने बच्चों का इलाज करा कर लौट रहे हजारीबाग शहर के शिवपुरी मुहल्ला निवासी विकास कुमार पांडे ने बताया कि वह अपनी कार जेएच 02 एवी 6477 से घर लौट रहे थे। घाटी में उनके पीछे से आ रहे हाइवा ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी। फिर सीधे उनकी कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में उनकी कार पुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई। हालांकि उनकी पत्नी और बच्चे को चोट नहीं आई है।

वहीं होंडा सिटी कार जेएच 02 एएफ 0528 पर सवार झारखंड राज्य बार एसोसिएशन के सदस्य और हजारीबाग के अधिवक्ता राजकुमार सिंह और गिरिडीह के अधिवक्ता परमेश्वर मंडल ने बताया कि अनियंत्रित गाड़ी ने उनकी कार को टक्कर मारी है। जब तक वे लोग संभाल पाते तब तक अनियंत्रित हाइवा कई गाड़ियों को टक्कर मार कर रुक गया। राहत की बात रही की किसी को भी ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story