झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने सादगी से मनाई शिबू सोरेन की जयंती, राजकीय सम्मान की मांग

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने सादगी से मनाई शिबू सोरेन की जयंती, राजकीय सम्मान की मांग


रांची, 11 जनवरी (हि.स.)। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा, रांची जिला के तत्वावधान में रविवार को मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका में झारखंड के निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती सादगी से मनाई गई। मौके पर आंदोलनकारियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और स्मृति में वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया।

मुख्य अतिथि पुष्कर महतो ने इस मौके पर कहा कि शिबू सोरेन की जयंती को राजकीय सम्मान के बिना मनाना झारखंड आंदोलनकारियों और राज्य का अपमान है। उन्होंने 1952 के जांच अधिनियम के बजाय 38/21 के तहत चिन्हित करने की प्रक्रिया का विरोध करते हुए इसे आंदोलनकारियों के अपमान के रूप में बताया।

दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की अध्यक्ष रोजलीन तिर्की ने कहा कि बाहरी प्रशासन के कारण झारखंड आंदोलन के मूल्यों और पुरोधाओं के सपने साकार नहीं हो पा रहे हैं। आंदोलनकारियों ने मांग की कि गृह, कारा, आपदा एवं निबंधन विभाग जांच अधिनियम 1952 के तहत शिबू सोरेन को गजट नोटिफिकेशन के साथ सर्वोच्च राजकीय मान-सम्मान दिया जाए। इसके साथ ही उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर वृत्तचित्र, फीचर फिल्म और शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में शामिल करने की भी मांग की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार लकड़ा ने की, जबकि संचालन सुजीत राम ने किया। मौके पर कई आंदोलनकारी उपस्थित थे।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story