बचपन प्ले स्कूल में गुरु तेग बहादुर और बिरसा मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
बचपन प्ले स्कूल में गुरु तेग बहादुर और बिरसा मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि


बचपन प्ले स्कूल में गुरु तेग बहादुर और बिरसा मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि


रामगढ़, 28 नवंबर (हि.स.)।

बचपन प्ले स्कूल मुर्राम बाजार में शनिवार को गुरु तेग बहादुर जी के शहादत दिवस और झारखंड के महान स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के स्मरण में संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों के जीवन, संघर्ष, त्याग और आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों को उनके विचारों से प्रेरित किया।

कार्यक्रम में गुरुद्वारा शिख शिरोमणि बाबा गुरबिंदर सिंह और रांची से पहुंचे प्रोफेसर डॉ शशांक कुलकर्णी ने अपने संबोधन से उपस्थित प्रबुद्धजनों को दोनों महापुरुषों के जीवन और विचारों से जोड़ने का प्रयास किया। उनके वक्तव्य में गुरु तेग बहादुर के बलिदान, धर्म एवं मानवता की रक्षा के संदेश और बिरसा मुंडा के संघर्ष, स्वाभिमान एवं स्वतंत्रता चेतना के आदर्शों को स्मरण किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन भारत विकास परिषद, राजा राममोहन राय शाखा की ओर से किया गया।

मौके पर शाखा अध्यक्ष विनोद जायसवाल, सचिव संतोष चावला, कोषाध्यक्ष पंचम सोनी, सत्यम, नीरज पाठक, संरक्षक राजेश कुमार साह, जग्गी जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784996 Articles

Share this story