मैट्रिक परीक्षा में गुमला जिला रहा टॉप पर, दुमका दूसरे और पाकुड तीसरे स्थान पर

WhatsApp Channel Join Now
मैट्रिक परीक्षा में गुमला जिला रहा टॉप पर, दुमका दूसरे और पाकुड तीसरे स्थान पर


रांची, 23 अप्रैल (हि.स.)। झारखंड में इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में गुमला जिला टॉप पर रहा। जबकि दुमका दूसरे और पाकुड तीसरे स्थान पर रहा।

गुमला में 99.32 प्रतिशत छात्र सफल रहे, जबकि दूसरे स्थान पर रहे दुमका में 99.02 प्रतिशत और तीसरे स्थान पर पाकुड जिले में 98.56 प्रतिशत छात्र सफल रहे। वहीं रांची जिला के 15 वां स्थान रहा। रांची में कुल 94.75 प्रतिशत छात्र सफल रहे।

इसके अलावा क्रमश: चौथे स्थाान पर पूर्वी सिंहभूम 98.02 प्रतिशत, लातेहार 96.90 प्रतिशत, बोकारो में 96.43 प्रतिशत, साहेबगंज में 96.22 प्रतिशत छात्र सफल रहे।

इसके अलावा पलामू में 96.01 प्रतिशत, लोहरदगा में 95.85, धनबाद में 95.84, जामताडा में 95.61, सरायकेला-खरसावां में 95.36, देवघर में 95.28, हजारीबाग में 94.90, रामगढ में 94.70, पश्चिमी सिंहभूम में 94.70, गिरिडीह में 94.50, गोडडा में 93.30, कोडरमा में 93.86, सिमडेगा में 92.29, गढवा में 91.71, खूंटी में 91.58 और चतरा जिले में 91.20 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story