अर्जुन मुंडा की माता के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने जताया शोक
रांची, 23 नवंबर (हि.स.)। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माता के निधन प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
प्रदेश अध्यक्ष ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कमलेश ने अपने शोक संदेश में कहा कि मां का निधन जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई किसी भी परिस्थिति में संभव नहीं है।
मां का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होती है। माताजी के निधन से अर्जुन मुंडा और उनके परिवार को जो दुःख पहुंचा है, उसकी कल्पना भी कठिन है।
उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं अर्जुन मुंडा और उनके सभी शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार के सभी सदस्यों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य दें।
शोक संवेदना व्यक्त करने वाले में राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मूंजनी, सोनाल शांति, उज्जल तिवारी सहित अन्य शामिल हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

