महावीर जयंती की शोभायात्रा का हुआ भव्य स्वागत

WhatsApp Channel Join Now
महावीर जयंती की शोभायात्रा का हुआ भव्य स्वागत


रांची, 31 मार्च (हि.स.)। महावीर जयंती के अवसर पर श्वेतांबर जैन समाज की ओर से निकाली गई शोभायात्रा का डोरंडा बाजार स्थित श्री राम भरत मिलाप कार्यालय के समीप भव्य स्वागत किया गया।

यह स्वागत श्री राम भरत मिलाप समिति और मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण शाखा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जहां भगवान महावीर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा व्यक्त की गई।

कार्यक्रम के दौरान शोभायात्रा में शामिल समाज के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। श्वेतांबर समाज के अध्यक्ष संपत लाल रामपुरिया और सचिव विनय नाहटा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस अवसर पर मौजूद थे।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समिति के अध्यक्ष और मंच के संरक्षक रोहित शारदा ने कहा कि जैन समाज सादगी, अहिंसा और सहनशीलता का संदेश देता है।

कार्यक्रम का संचालन मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण शाखा के अध्यक्ष ऋषभ रामपुरिया ने किया।

इस अवसर पर बालवीर जैन, आशीष मंगल, मोनू नाहटा, राजकुमार रामपुरिया, गौरव श्रॉफ, किशोर दास, रवि गोसाई, बिना शारदा एवं नम्रता सोनी सहित कई लोग उपस्थित थेे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story