शालीमार बाजार के रावण दहन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगी मंत्री शिल्पी

WhatsApp Channel Join Now
शालीमार बाजार के रावण दहन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगी मंत्री शिल्पी


रांची, 17 अक्टूबर (हि.स.)। विजयादशमी के अवसर पर शालीमार बाजार स्थित एचईसी मैदान में भव्य रावण दहन समारोह आयोजित किया जाएगा। विजयादशमी रावण दहन समारोह समिति की आयोजित इस कार्यक्रम में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी।

समिति के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे ने यह जानकारी देते हुए कहा कि

समिति के पदाधिकारियों ने शनिवार को मंत्री शिल्पा नेहा तिर्की से मुलाकात कर उन्हें समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

समारोह में मंत्री शिल्पा नेहा तिर्की मुख्य अतिथि होंगी, जबकि विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप उद्घाटन करेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आलोक दुबे ने बताया कि

रावण दहन बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अहंकार पर सदाचार की विजय का प्रतीक है। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ना है।

आयोजकों ने बताया कि रावण के पुतले का निर्माण कराया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शौचालय, साफ-सफाई और सुरक्षा की व्यवस्था की जा रही है। नगर निगम प्रशासक सुशांत गौरव के नेतृत्व में सफाई और हटिया डीएसपी की निगरानी में सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। समिति ने लोगों से समारोह में शामिल होने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762799 Articles

Share this story