डुंगरी तुपुदाना में भव्य मड़ई दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू
रांची, 05 अक्टूबर (हि.स.)। डुंगरी तुपुदाना में इस वर्ष मड़ई दुर्गा पूजा भव्य रूप से मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसे लेकर मड़ई दुर्गा पूजा समिति की सोमवार को डुंगरी पंडाल परिसर में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष मुकेश नायक ने की।
बैठक में पंडाल निर्माण की प्रगति, आय-व्यय का लेखा-जोखा, चंदा संग्रह और आगामी पूजा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति ने सर्वसम्मति से इस वर्ष मां दुर्गा के लिए भव्य पंडाल तैयार करने का निर्णय लिया। पंडाल का निर्माण कार्य तेजी से जारी है।
बैठक में चंदा संग्रह तथा आय-व्यय का हिसाब रखने की जिम्मेदारी तय की गई। साथ ही मां दुर्गा की प्रतिमा, लाइट-डेकोरेशन और साउंड की बुकिंग को लेकर भी आवश्यक तैयारियों पर चर्चा हुई।
समिति के अध्यक्ष ने बताया कि षष्ठी के दिन मां दुर्गा का पट खुलेगा। सप्तमी को डांडिया, अष्टमी को जगराता, नवमी को भगवान रूपी झांकी और दशमी को बच्चों के डांस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 22 अक्टूबर 2026 को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
पूजा के दौरान साफ-सफाई, सुरक्षा और प्रसाद वितरण की जिम्मेदारी भी समिति के सदस्यों को सौंपी गई। इसके अलावा समिति का बैंक खाता खोलने का निर्णय लिया गया।
बैठक में संरक्षक विजय आनंद नायक, उपाध्यक्ष रवि कुमार नायक, कार्यकारी सचिव करण नायक, कोषाध्यक्ष शशि नायक, संरक्षक राजू नायक, संजय परमार, प्रशांत कुमार, जीता कच्छप, अमर स्वासी, अनेश नायक, सोनू मिश्रा, सिकंदर नायक, योगेंदर नायक, सूर्यांश नायक, साहिल नायक, अमन नायक, पवन नायक, मोहित लोहार, रोहन नायक और रोहित नायक समेत समिति के सदस्य एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

