धूमधाम से मनी भगवान परशुराम जयंती

WhatsApp Channel Join Now
धूमधाम से मनी भगवान परशुराम जयंती


रांची, 20 अप्रैल (हि.स.)।

मारवाड़ी ब्राह्मण सभा, रांची की ओर से अक्षय तृतीया के अवसर पर सोमवार को भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव बेहद श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत पूजन एवं हवन से हुई, जो पंडित आचार्य श्याम सुंदर भारद्वाज और पंडित सुभाष चौमाल के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर खास तौर पर बतौर मुख्य यजमान के रूप में दीपक शर्मा ने सपत्नीक पूजा में भाग लिया। धार्मिक अनुष्ठान के बाद भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकडों महिला और बच्चों ने ध्वज के साथ नगर भ्रमण किया।

शोभायात्रा का विभिन्न सामाजिक संगठनों दाधिच परिषद, मारवाड़ी सहायक समिति, अग्रवाल सभा, भारतीय युवक संघ सहित अन्य संस्थाओं की ओर से भव्य स्वागत किया गया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और धार्मिक वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन को सफल बनाने में सभा के पदाधिकारी और महिला सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष अशोक पुरोहित, मंत्री कृष्णा लाल शर्मा, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर गोवला सहित कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story