श्री राधा कृष्ण मंदिर में बेरी वाली माता महोत्सव का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
श्री राधा कृष्ण मंदिर में बेरी वाली माता महोत्सव का आयोजन


रांची, 23 मार्च (हि.स.)। पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में श्री बेरी वाली माता महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के माहौल में सोमवार को आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ देवी ज्योत के आवाहन और महामंगल महिमा पाठ के साथ हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने कहा कि कथा वाचिका मधु केडिया ने भावपूर्ण शैली में माता की महिमा का वर्णन किया, जिससे श्रद्धालु भक्ति रस में डूब गए। चुनरी एवं गजरा उत्सव ने कार्यक्रम को और आकर्षक बनाया। इसके बाद आयोजित भजन संध्या में अरुण केडिया और मनीष सोनी ने सुमधुर भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

पूरे अनुष्ठान का विधि-विधानपूर्वक पूजन शंकर लाल शास्त्री ने कराया। साथ ही मेहंदी, चुनरी और गजरा उत्सव में महिलाओं एवं युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छप्पन भोग और महाप्रसाद रहा, जिसे श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन विद्या देवी और उनके परिवार ने किया।

कार्यक्रम में राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, बिजय अग्रवाल, नवल किशोर अग्रवाल, पवन अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, नितीश अग्रवाल, श्रेष्ठ अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, डूंगरमल अग्रवाल,शिव भगवान अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story