राज्यपाल ने 18वीं वर्ल्ड अर्निस चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों को दीं शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now
राज्यपाल ने 18वीं वर्ल्ड अर्निस चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों को दीं शुभकामनाएं


रांची, 24 अगस्त (हि.स.)। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से सोमवार को रांची स्थित लोक भवन में 18वीं वर्ल्ड अर्निस चैंपियनशिप-2026 में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों ने मुलाकात की। राज्यपाल ने खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

राज्यपाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक हासिल करना खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे आगे भी इसी समर्पण और लगन के साथ खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करें तथा देश और झारखंड का नाम रोशन करें।

इस अवसर पर कोच विश्वजीत कुमार के साथ खिलाड़ी लखन उरांव, आरित उरांव, अध्विक उरांव, ईशान भगत और कुमकुम विश्वकर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि 18वीं वर्ल्ड अर्निस चैंपियनशिप-2026 का आयोजन नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में एक से चार अगस्त तक किया गया था। प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story