गुरुनानक देव की शिक्षाएं सत्य, समानता, प्रेम और निःस्वार्थ सेवा का देती हैं संदेश : राज्यपाल

WhatsApp Channel Join Now
गुरुनानक देव की शिक्षाएं सत्य, समानता, प्रेम और निःस्वार्थ सेवा का देती हैं संदेश : राज्यपाल


रांची, 22 नवंबर (हि.स.)। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रविवार को रांची के रातू रोड स्थित कृष्णानगर कॉलोनी गुरुद्वारा मैदान (बिरला मैदान) में गुरु नानक देव के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने गुरुद्वारा में मत्था टेककर श्रद्धा निवेदित की और लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।

राज्यपाल ने सभी को प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव की शिक्षाएं सत्य, समानता, प्रेम, करुणा और निःस्वार्थ सेवा का संदेश देती हैं। उनका जीवन और दर्शन आज भी पूरी मानवता को मार्गदर्शन प्रदान करता है।

इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781520 Articles

Share this story