नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन ने सपरिवार मां उग्रतारा मंदिर में की पूजा

WhatsApp Channel Join Now
नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन ने सपरिवार मां उग्रतारा मंदिर में की पूजा


नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन ने सपरिवार मां उग्रतारा मंदिर में की पूजा


लातेहार, 14 अक्टूबर (हि.स.)। ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने बुधवार को सपरिवार मां उग्रतारा मंदिर में पूजा अर्चना की।

उन्होंने नई जिम्मेदारी मिलने पर माता के प्रति आभार जताया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड मुख्यालय के कंचन नगरी मोहल्ला निवासी ब्रजमोहन राम के राज्यपाल मनोनीत होने से लातेहार और पलामू क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि नवरात्र के पावन महीने में माता रानी की कृपा से उन्हें नई जिम्मेदारी मिली है। इसी के लिए आभार प्रकट करने वह मां के दरबार में पहुंचे हैं।

राज्यपाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। ओडिशा का विकास और वहां के लोगों के जीवन स्तर में सुधार उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि ओडिशा में विकास की व्यापक संभावनाएं हैं।

राज्य की प्रगति और जनकल्याण के लिए वह पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।उन्होंने अपने राज्यपाल मनोनीत होने पर लातेहार, पलामू प्रमंडल और पूरे झारखंड के लोगों को बधाई देते हुए उनके प्रति आभार भी व्यक्त किया।

यहां बताते चले कि ब्रजमोहन राम लातेहार जिले के निवासी हैं। यह एक बार लातेहार विधानसभा क्षेत्र के विधायक और तीन बार पलामू लोकसभा क्षेत्र से सांसद भी रह चुके हैं। केंद्र सरकार ने इन्हें इस बार ओडिशा के राज्यपाल के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760782 Articles

Share this story