राज्यपाल ने हरमू रोड में दुर्गा पूजा पंडाल का किया उद्घाटन, दी शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now
राज्यपाल ने हरमू रोड में दुर्गा पूजा पंडाल का किया उद्घाटन, दी शुभकामनाएं


रांची, 16 अक्टूबर (हि.स.)। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को हरमू रोड स्थित पिंजरा पोल (गौशाला) परिसर में कल्पना लोक, दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। इस दौरान राज्यपाल ने सभी राज्यवासियों को नवरात्रि व दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल ने कहा कि नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा हमारी समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपरा के प्रतीक हैं। यह पर्व हमें शक्ति, भक्ति, सदाचार तथा नारी शक्ति के सम्मान का संदेश देते हैं। उन्होंने मां दुर्गा से समस्त राज्यवासियों के सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762234 Articles

Share this story