इस्कॉन से मेरा गहरा जुड़ाव रहा है, जनजातीय समाज को भी जोड़े संस्था : राज्यपाल

WhatsApp Channel Join Now
इस्कॉन से मेरा गहरा जुड़ाव रहा है, जनजातीय समाज को भी जोड़े संस्था : राज्यपाल


रांची,22 मई (हि.स.)। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि इस्कॉन से उनका गहरा जुड़ाव रहा है। वह शुक्रवार को कांके स्थित इस्कॉन मंदिर में हरे कृष्ण उत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के बरेली में भी इस्कॉन की ओर से समाजहित में अनेक सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड में भी संस्था की ओर से आध्यात्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य किया जा रहा है। संस्था राज्य के जनजातीय समाज के लोगों को भी अधिक से अधिक जोड़ने का प्रयास करे और उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में कार्य करें।

उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और वंचित वर्गों तक पहुंचकर सेवा, शिक्षा और संस्कार आधारित कार्यक्रमों को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। इस दिशा में इस्कॉन की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story