भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा के अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now
भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा के अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं


भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा के अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं


रांची, 16 जुलाई (हि.स.)। भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा के अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। सभी नेताओं ने भगवान जगन्नाथ से राज्य में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी अपने संदेश में कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कामना की कि महाप्रभु जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि तथा उत्तम स्वास्थ्य का संचार हो।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि महाप्रभु श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा की कृपा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। उन्होंने कहा कि रथ यात्रा का यह पावन पर्व सेवा, समरसता, आस्था और मानवता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने रथ यात्रा को सामाजिक एकता, आपसी सौहार्द और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताते हुए सभी के मंगलमय जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने भी झारखंडवासियों को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रभु जगन्नाथ से राज्य के प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद बनाए रखने की प्रार्थना की।----------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story