झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने डाला वोट, नागरिकों से मतदान की अपील

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने डाला वोट, नागरिकों से मतदान की अपील


झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने डाला वोट, नागरिकों से मतदान की अपील


रांची, 23 फरवरी (हि.स.)। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को नगर निकाय चुनाव के तहत रांची स्थित श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान में बनाए गए मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान के बाद राज्यपाल ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का एक अनिवार्य एवं सशक्त अंग है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाएं।

उन्होंने नागरिकों से स्वेच्छा, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ मतदान करने का आग्रह करते हुए कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधियों का चयन किया जाना चाहिए जो क्षेत्र, शहर एवं प्रदेश के समग्र विकास के प्रति संवेदनशील और प्रतिबद्ध हों।

नगर निकाय चुनाव के तहत राज्यभर में मतदान जारी है और मतदाता उत्साहपूर्वक लोकतंत्र के इस पर्व में भाग ले रहे हैं।-------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story