रक्षा राज्य मंत्री के आवास पर आयोजित श्री गणेश महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल, की पूजा-अर्चना
रांची, 14 सितंबर (हि.स.)। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के रांची के पंडरा स्थित आवास पर आयोजित श्री गणेश महोत्सव में सम्मिलित होकर भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की।
राज्यपाल ने विघ्नहर्ता श्री गणेश से समस्त राज्यवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
चेंबर चुनाव में जीत पर अमित अग्रवाल को दी बधाई
फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर के चुनाव में अमित अग्रवाल की प्रचंड जीत पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें बधाई दी। सोमवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के आवास पर आयोजित गणेश महोत्सव के दौरान महानगर कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने राज्यपाल से मुलाकात की। राज्यपाल ने कहा कि झारखंड चेंबर व्यापार और उद्योग जगत की महत्वपूर्ण संस्था है। उन्होंने अमित अग्रवाल को उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चेंबर की मजबूती से राज्य के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।
इस अवसर पर संजय सेठ ने भी अमित अग्रवाल को जीत की बधाई देते हुए कहा कि झारखंड चेंबर की नई टीम व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं को मजबूती से उठाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि अमित अग्रवाल चेंबर के माध्यम से व्यापार जगत और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उन्हें बधाई देने वालों में मेयर रोशनी खलको, भाजपा महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, पूर्व संसद अजय मारू, भाजपा महानगर की पूरी टीम, गंगोत्री कुजूर सहित अन्य शामिल थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

