गोपाष्टमी भारतीय आस्था, संस्कृति और परंपरा से जुड़ा पर्व: राज्यपाल

WhatsApp Channel Join Now
गोपाष्टमी भारतीय आस्था, संस्कृति और परंपरा से जुड़ा पर्व: राज्यपाल


गोपाष्टमी भारतीय आस्था, संस्कृति और परंपरा से जुड़ा पर्व: राज्यपाल


गोपाष्टमी भारतीय आस्था, संस्कृति और परंपरा से जुड़ा पर्व: राज्यपाल


सेरांची, 17 नवंबर (हि.स.)। रांची के हरमू रोड स्थित गोकुल धाम में मंगलवार को आयोजित श्री कृष्ण गोपाष्टमी महोत्सव में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शामिल हुए।

इस दौरान उन्होंने रांची गौशाला न्यास की ओर से गौ-सेवा, पशु संरक्षण और समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि गोपाष्टमी भारतीय आस्था, संस्कृति और परंपरा से जुड़ा पर्व है। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सभी जीवों के प्रति प्रेम, दया और संवेदनशीलता रखने की प्रेरणा देता है। गौ-सेवा के माध्यम से समाज में करुणा और सेवा का भाव मजबूत होता है।

राज्यपाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय को सेवा, करुणा और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में भी गौवंश की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

गौ-संरक्षण के साथ पर्यावरण की रक्षा और टिकाऊ विकास को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1904 में स्थापित रांची गौशाला न्यास पिछले 122 वर्षों से गौ-सेवा और सामाजिक कार्यों में लगा हुआ है।

वर्तमान में गोकुल धाम में लगभग 1100 गौवंश का पालन-पोषण और संरक्षण किया जा रहा है। इनमें बड़ी संख्या में ऐसी गायें भी हैं, जो दूध नहीं देती हैं।

राज्यपाल ने कहा कि ऐसे गौवंश की देखभाल करना संवेदना, सेवा और मानवीय मूल्यों का उदाहरण है। उन्होंने न्यास के पदाधिकारियों, सदस्यों और सेवा कार्यों से जुड़े लोगों के प्रयासों की प्रशंसा की।

राज्यपाल ने गौशाला में गोबर से जैविक खाद और वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने की पहल को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इससे जैविक खेती को बढ़ावा देने के साथ प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में मदद मिलती है। वर्तमान समय में पर्यावरण के अनुकूल कृषि पद्धतियों को अपनाना जरूरी है।

ऐसे प्रयास किसानों और समाज, दोनों के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।

गोकुल धाम परिसर में संचालित अन्नपूर्णा सेवा प्रकल्प की प्रशंसा करते हुए राज्यपाल ने कहा कि मात्र 10 रुपये में छह रोटी, सब्जी और अचार उपलब्ध कराना जरूरतमंद लोगों की सेवा का सराहनीय प्रयास है।

यह पहल दिखाती है कि गौशाला न्यास का कार्य केवल पशुओं की देखभाल तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराने जैसे सामाजिक कार्य भी इसमें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि गौ-सेवा को केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं समझना चाहिए। यह जीवों के प्रति जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और सामाजिक चेतना से भी जुड़ी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778866 Articles

Share this story