आस्था के साथ जीवन-दर्शन और कर्म की प्रेरणा देता है भगवान श्रीकृष्ण का जीवन: राज्यपाल

WhatsApp Channel Join Now
आस्था के साथ जीवन-दर्शन और कर्म की प्रेरणा देता है भगवान श्रीकृष्ण का जीवन: राज्यपाल


आस्था के साथ जीवन-दर्शन और कर्म की प्रेरणा देता है भगवान श्रीकृष्ण का जीवन: राज्यपाल


आस्था के साथ जीवन-दर्शन और कर्म की प्रेरणा देता है भगवान श्रीकृष्ण का जीवन: राज्यपाल


रांची, 05 सितंबर (हि.स.)। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन आस्था के साथ जीवन-दर्शन और कर्म की प्रेरणा भी है।

राज्यपाल शनिवार की रात श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति की ओर से रांची के अल्बर्ट एक्का चौक में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में बोल रहे थे।

उनके जीवन में मित्रता, करुणा तथा अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने का साहस दिखाई देता है। उनका संदेश हमें सिखाता है कि परिस्थितियाँ कैसी भी हों, विवेक, धैर्य और साहस का साथ नहीं छोड़ना चाहिए। श्रीमद्भगवद्गीता का कर्मयोग का संदेश हमें पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्य का पालन करने की प्रेरणा देता है।

राज्यपाल ने कहा कि दही-हांडी प्रतियोगिता भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी उमंग, उत्साह और सामूहिकता की भावना को अभिव्यक्त करती है। मटकी तक पहुंचने के लिए पूरी टीम के विश्वास, सहयोग, संतुलन और तालमेल की आवश्यकता होती है।

यही इस आयोजन का सुंदर संदेश है, मिलकर आगे बढ़ना। उन्होंने कहा कि युवाओं में ऊर्जा, प्रतिभा और उत्साह की कोई कमी नहीं है। खेल, संस्कृति और ऐसे सामुदायिक आयोजन युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व, सहयोग एवं आत्मविश्वास की भावना को मजबूत करते हैं। सशक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की आधारशिला हैं।

राज्यपाल ने कहा कि इस पावन अवसर पर सभी भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए सत्य, कर्तव्य, प्रेम, सद्भाव और सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लें तथा समाज और राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान दें।

उक्त अवसर पर उन्होंने दही-हांडी प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story