राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेमरा पहुंचकर दिवंगत रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेमरा पहुंचकर दिवंगत रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि


राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेमरा पहुंचकर दिवंगत रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि


रामगढ़, 18 अक्टूबर (हि.स.)। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री की दिवंगत माता रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राज्यपाल ने शोक संतप्त सोरेन परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का नेमरा पहुंचना दिवंगत रूपी सोरेन के प्रति सम्मान और शोक संतप्त परिवार के साथ संवेदना साझा करने का अवसर रहा। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनके परिजनों से मिलकर इस कठिन समय में उनके प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की।

इस दुखद अवसर पर राज्यपाल ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत रूपी सोरेन की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके समस्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करने की कामना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763100 Articles

Share this story