राज्यपाल संतोष गंगवार ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
राज्यपाल संतोष गंगवार ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

राज्यपाल संतोष गंगवार ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

रांची, 18 अक्टूबर (हि.स.)। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रविवार को रामगढ़ जिले के नेमरा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की धर्मपत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता दिवंगत रूपी सोरेन के संस्कार भोज में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

राज्यपाल ने रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763055 Articles

Share this story