राजस्व नुकसान का रोना रोने वाली सरकार, झारखंड में करा रही खनिजों का अवैध खनन : बाबूलाल

WhatsApp Channel Join Now
राजस्व नुकसान का रोना रोने वाली सरकार, झारखंड में करा रही खनिजों का अवैध खनन : बाबूलाल


रांची, 26 नवंबर (हि.स.)। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने विधानसभा में गुरुवार को एमएमडीआर संशोधन बिल पर राज्य पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार राजस्व नुकसान का रोना रोती है, जबकि राज्य में खनिजों की लूट मची है और इसमें राज्य के अवसर भी शामिल हैं। नेता प्रतिपक्ष ने आंकड़ों के जरिए सरकार को केंद्र सरकार की ओर से दिए जा रहे केंद्रांश की जानकारी दी और कहां की सरकार राज्य में विकास के कार्य करने में इच्छुक नहीं है। इसलिए हेमंत सरकार को केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई योजनाओं पर श्वेत पत्र जारी करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वह केंद्र सरकार से झारखंड की मदद करने का आग्रह करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री की पत्नी और विधायक कल्पना सुरेंद्र पर भी निशाना साधा और कहा कि वह मुख्यमंत्री को राज्य में खनिजों के उत्पादन और विकास को लेकर समझना चाहिए।

लोकसभा में एमएमडीआर बिल पर चर्चा के समय विपक्ष था गायब

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि संसद में जब एमएडीआर संशोधन विधेयक पर चर्चा हो रही थी, उस समय विपक्ष गायब था। सत्ताधारी दल वहां भी राजनीतिक नौटंकी करते हैं और यहां भी करते हैं। यदि इस मामले में राहुल गांधी को समझाते कि संसद को चलने दें। लेकिन लगता है कि वहां इनकी नहीं चलती, नहीं तो इस तरह के संकल्पि लाने की जरूरत नहीं पडती। डीएमएफटी बिल में केंद्र ने आंशिक संशोधन किया है, जिसमें केवल लघु खनिज शामिल है।

उन्होंने कहा कि 2025- 26 के दौरान देश को 10.12 लाख करोड रुपये खर्च कर दूसरे देशों से खनिज मंगाना पडा, जबकि झारखंड सहित देश में खनिज की उपलब्धता है। यदि झारखंड में पर्याप्त मात्रा में खनिज का उत्खहनन होता तो हमारा पैसा बचता। इससे राज्य का विकास होता। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 2015-26 के दौरान डीएमएफटी फंड के तहत झारखंड को केंद्र सरकार ने 19724 करोड रुपये दिए, लेकिन पैसा कहां गया। सारा पैसा घोटाले की भेंट चढ गया। खनिज प्रभावित इलाकों में न सडक है और नहीं अन्यन बुनियादी सुविधाएं। राज्या सरकार जल, जंगल और जमीन बचाने की बात करती है। लेकिन सरकार इसपर कोई काम नहीं कर रही है।

2014 से 2024 तक केंद्र ने राज्यों को दिया 303 प्रतिशत अधिक पैसा

बाबूलाल ने कहा कि राज्य1 सरकार केंद्र पर भेदभाव का आरोप लगाती है, जबकि सच्चाई बिलकुल अलग है। उन्हों ने कहा कि केंद्रीय करों से विभिन्न राज्योंय 2004-14 के दौरान 56 हजार 90 करोड रुपये मिले, जबकि 2014-2024 के दौरान यह राशि बढकर दो लाख 64 हजार 444 करोड हो गया। यह 303.71 प्रतिशत अधिक है।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि केंद्र सरकार ने सभी खनिजों पर नहीं, बल्कि कुछ खनिजों के संदर्भ में ही संशोधन लागू किया है। उन्होंने केंद्र से राज्यों को मिलने वाले कर के हिस्से का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस शासनकाल में राज्यों को केंद्रीय करों में 24 प्रतिशत हिस्सा मिलता था, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इसे बढ़ाकर 41 प्रतिशत किया गया है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र अपने हिस्से में करीब 11 प्रतिशत कर रखता है और शेष राशि राज्यों को मिलती है।

झारखंड में बंद पडी हैं खदानें, बालू की स्थिति से सभी परिचित

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से हर साल 13 हजार करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान की आशंका जताने पर मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार पहले अपने उपलब्ध संसाधनों से राजस्व संग्रह करने की क्षमता बढ़ाए। उन्होंने सवाल उठाया कि जब झारखंड में आयरन ओर और कोयले की कई खदानें बंद पड़ी हैं, तो सरकार राजस्व बढ़ाने की दिशा में क्या कर रही है। सरकार खनिजों की नीलामी और खनन गतिविधियों को गति देने में भी विफल रही है।

उन्होंने कहा कि लघु खनिजों के मामले में भी राज्य सरकार का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं है।

301 खदानों की नीलामी किए जाने के बावजूद महज 14 खदानें ही चालू हो सकी हैं। बालू के अवैध कारोबार का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि इसकी स्थिति सदन के सभी सदस्य जानते हैं।

मरांडी ने डीएमएफटी (जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट) की राशि के उपयोग पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि खनन प्रभावित गरीबों के विकास, पेंशन और बुनियादी सुविधाओं पर इस राशि का कितना उपयोग हुआ और इसमें कितनी गड़बड़ियां हुईं, यह किसी से छिपा नहीं है।

उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों में खनिज संसाधनों से बेहतर राजस्व संग्रह हो रहा है, जबकि झारखंड में कोयला उत्पादन घट रहा है। ऐसे में उत्पादन कम होने पर सरकार की रॉयल्टी कैसे बढ़ेगी। सरकार को केंद्र पर आरोप लगाने के बजाय खनन और परिवहन व्यवस्था सुधारकर राजस्व बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783798 Articles

Share this story