प्रणामी गौशाला धाम में श्रद्धा से मनी गोवत्स द्वादशी

WhatsApp Channel Join Now
प्रणामी गौशाला धाम में श्रद्धा से मनी गोवत्स द्वादशी


रांची, 05 नवंबर (हि.स.)। प्रणामी ट्रस्ट की ओर से गुरूवार को रांची के श्री कृष्ण प्रणामी गौशाला धाम में गोवत्स द्वादशी का पर्व बेहद श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम के तहत गौमाता की विधिवत पूजा-अर्चना कर गौसेवा की गई। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी पंडित अरविंद पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पारंपरिक विधि-विधान से गौपूजन कराया। गौमाता को तिलक लगाकर पुष्प अर्पित किया गया और आरती की गई। इसके बाद चना, रोटी, हरा चारा और अन्य खाद्य सामग्री खिलाकर गौसेवा की गई।

श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने गोवत्स द्वादशी के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व के बारे जानकारी दी। उन्होंंने बताया कि भारतीय संस्कृति में गौमाता को विशेष स्थान प्राप्त है। गौवंश की सेवा और संरक्षण सनातन परंपरा का अभिन्न अंग है। यह पर्व समाज को गौवंश के प्रति श्रद्धा, करुणा और सेवा का भाव अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि गौसेवा न सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीवदया और प्रकृति संरक्षण का भी माध्यम है।

मौके पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, मधुसूदन जाजोदिया, सज्जन पाड़िया, सुरेश अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, विष्णु सोनी, ज्ञानचंद शर्मा, सरवन सिंघानिया सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773635 Articles

Share this story