आंगनबाड़ी कर्मियों को राज्यकर्मी का दर्जा दे सरकार : जेपी पांडेय
रांची, 16 मई (हि.स.)। झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक जय प्रकाश (जेपी) पांडेय ने केन्द्र सरकार के न्यूनतम वेतन कानून को सभी राज्यों में लागू करने के साथ आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं को राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग की है।
उन्होंने शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि वर्षों से मानदेय पर कार्य कर रहीं आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाएं शोषण और आर्थिक संकट का सामना कर रही हैं। कई महिलाएं सेवा के दौरान ही सेवानिवृत्त हो गईं, जबकि कई कर्मियों की कार्यकाल में ही मृत्यु हो गई,लेकिन उन्हें उचित वेतनमान और सामाजिक सुरक्षा का लाभ नहीं मिला। ऐसे में आंगनबाड़ी कर्मियों को सरकार,हर हाल में राज्यकर्मी का दर्जा दे।
उन्होंने कहा कि वर्षों से मानदेय पर कार्य कर रहीं आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाएं शोषण और आर्थिक संकट का सामना कर रही हैं। कई महिलाएं सेवा के दौरान ही सेवानिवृत्त हो गईं,जबकि कई कर्मियों की कार्यकाल में ही मृत्यु हो गई,लेकिन उन्हें उचित वेतनमान और सामाजिक सुरक्षा का लाभ नहीं मिला।
जय प्रकाश पांडेय ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट भी आंगनबाड़ी कर्मियों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के संबंध में निर्देश दे चुके हैं। इसके बावजूद अधिकांश राज्य सरकारें अब तक इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठा सकी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार और झारखंड समेत कई राज्यों में कर्मियों में असंतोष बढ़ रहा है और आंदोलन की तैयारी शुरू हो चुकी है। यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो देशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

