श्री गोपाल कृष्ण मंदिर के 39 वां त्रिदिवसीय वार्षिक उत्सव का शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
श्री गोपाल कृष्ण मंदिर के 39 वां त्रिदिवसीय वार्षिक उत्सव का शुभारंभ


देवघर, 25 जुलाई (हि.स.)। श्री गोपाल कृष्ण मंदिर के 39 वें तीनदिवसीय वार्षिक उत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ। उत्सव के पहले दिन मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच तीन विद्वान पंडितों ने वार्षिक हवन-पूजन संपन्न करायाा। यज्ञ की दिव्य आहुतियों और भक्तिमय माहौल ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत कर दिया।

सायंकाल आयोजित भव्य भजन-कीर्तन में श्याम कीर्तन मंडल और श्री गोपाल कृष्ण मंदिर के कलाकारों ने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान ठाकुर श्रीजी को श्रद्धा और प्रेमपूर्वक छप्पन भोग अर्पित किया गया। इसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।

पहले दिन का मुख्य आकर्षण वृंदावन धाम से पधारे पूज्य आचार्य अनंता गिरि जी महाराज का आध्यात्मिक प्रवचन रहा। उन्होंने अपने प्रेरणादायी संदेशों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य का महत्व बताया। उनके प्रवचन को श्रद्धालुओं ने पूरे मनोयोग से सुना।

उत्सव में शहर की डिप्टी मेयर टीप चटर्जी, गीता देवी डीएवी स्कूल के पदाधिकारी, गोपाल कृष्ण मंदिर और श्याम मंदिर के कलाकारों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में अभिषेक तुलस्यान, ज्योत्सना तुलस्यान, खुशी तुलस्यान और इशू तुलस्यान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मंदिर समिति ने बताया कि त्रिदिवसीय उत्सव के आगामी दिनों में भी विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

Share this story