सड़क दुर्घटना में मृत पंचायत सचिवों को दी गई श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
सड़क दुर्घटना में मृत पंचायत सचिवों को दी गई श्रद्धांजलि


बोकारो, 09 मई (हि.स.)। नावाडीह प्रखंड में कार्यरत पंचायत सचिव सुजीत ठाकुर एवं रंजीत कुमार के आकस्मिक निधन पर शनिवार को समाहरणालय में शोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा की अध्यक्षता उपायुक्त अजय नाथ झा ने की।

शोक सभा में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर उपायुक्त ने पंचायती राज एवं स्थापना शाखा को समन्वय स्थापित कर दिवंगत दोनों कर्मियों के पावना का बिना विलंब निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को डुमरी प्रखंड क्षेत्र के इसरी बाजार में हुई सड़क दुर्घटना में दोनों पंचायत सचिवों की मौत हो गई थी।

मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मो. सफीम आलम सहित अन्य उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल कुमार

Share this story