प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की आमसभा 30 को

WhatsApp Channel Join Now
प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की आमसभा 30 को


रांची, 27 अगस्त (हि.स.)। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के सत्र 2025-27 की प्रथम आम सभा का आयोजन आगामी 30 अगस्त काे मारवाड़ी भवन, हरमू रोड, रांची में आयोजित होगी।

आम सभा को लेकर सम्मेलन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। बैठक में संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के साथ आगामी कार्ययोजनाओं को अंतिम रूप देने पर विचार होगा।

यह जानकारी देते हुए सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल और महामंत्री विनोद कुमार जैन ने गुरूवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि आम सभा में विशेष रूप से संविधान संशोधन और आचार संहिता पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया जाएगा।

साथ ही सम्मेलन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा होगी।

संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से निर्धारित समय पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर संगठन की भावी दिशा और कार्ययोजनाओं के संबंध में सुझाव देने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि सदस्यों की सक्रिय सहभागिता से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story