विश्व नृत्य दिवस पर गार्गी मल्कानी सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
विश्व नृत्य दिवस पर गार्गी मल्कानी सम्मानित


रांची, 29 अप्रैल (हि.स.)। मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा की ओर से विश्व नृत्य दिवस के अवसर पर बुधवार को प्रख्यात नृत्यांगना गर्गी मल्कानी को सम्मानित किया गया।

शाखा की ओर से उनके आवास करुणा सदन, वेस्ट एंड पार्क, हेहल में अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान दिया गया। यह जानकारी देते हुए शाखा की मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया ने बताया कि गर्गी मल्कानी ने कम आयु से ही नृत्य साधना शुरू की थी और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर पहचान बनाई है। वे भारतीय शास्त्रीय नृत्य के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं।

इसी क्रम में शाखा की ओर से आरबी स्प्रिंगडेल स्कूल में बच्चों के बीच नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अतिथियों ने कहा कि कला और संस्कृति समाज की पहचान होती है और बच्चों में रचनात्मकता विकसित करने के लिए ऐसे आयोजन आवश्यक हैं।

कार्यक्रम में अध्यक्षा शुभा अग्रवाल, पूर्व अध्यक्षा विनीता सिंघानिया, सचिव रेखा राइका, वीणा शर्मा, दीपिका मोतिका, सोनल शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद थीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story