गैंगस्टर प्रिंस खान का शूटर गिरफ्तार
रांची, 29 मार्च (हि.स.)।
रांची पुलिस कुख्यात अपराधी प्रिंस खान गैंग पर नकेल कसने के लिए लगातार कारवाई कर रही है। इसी क्रम में प्रिंस खान के खास शूटर सचिन यादव को रांची पुलिस के जरिये गिरफ्तार किया है। सचिन यादव टिटोस रेस्त्रां में हुई गोलीबारी में शामिल था। इस वारदात में रेस्त्रां के एक वेटर की गोली लगने की वजह से मौत हो गई थी।
रांची पुलिस ने प्रिंस खान गिरोह के कुख्यात अपराधी सचिन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। ०8 मार्च को टिटोस रेस्त्रां में हुई गोलीबारी में सचिन यादव भी शामिल था। सचिन यादव ने ही प्रतिष्ठान पर फायरिंग की थी, जिसमें मनीष गोप नाम के वेटर की मौत हो गई थी।
रांची सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि पिछले साल 27 दिसंबर को ग्राम लोधमा स्थित टिटोस रेस्त्रां के मालिक राजकुमार गोप, उनके दो साथी पुष्कर महतो और पिंटु कच्छप को संगठित आपराधिक गिरोह प्रिंस खान के जरिये इंटरनेट कॉल के माध्यम से ऑडियो मैसेज भेज कर एक करोड़ रूपये रंगदारी की मांग की गई। पैसे नहीं देने पर लगातार धमकियां दी जा रही थी। इसी क्रम में जब रंगदारी के पैसे नहीं मिले तो अपने गिरोह के लड़कों के माध्यम से ०8 मार्च 2026 को टिटोस रेस्टोरेंट में फायरिंग करवायी गई थी, जिसमें रेस्टोरेंट के एक स्टाफ को गोली लगी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई थी।
इस मामले का खुलासा करने के लिए एक एसआईटी का गठन किया गया। एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल चार अपराधियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
अनुसंधान के क्रम में घटना को अंजाम देने वाले प्रमुख शूटर के रुप में सचिन यादव की पहचान की गयी थी। जिसके विरुद्ध लागातर छापेमारी करते हुए एसआईटी ने सचिन यादव को गिरफ्तार किय। पूछताछ के क्रम में उसकी निशानदेही पर घटना के समय पहने हुए कपड़ा और आर्म्स बरामद किया गया है। बरामद हथियार के सबंध में अलग से एयरपोर्ट थाना कांड सं-15/26 दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
सिटी एसपी ने बताया कि सचिन यादव को रेस्टोरेंट पर फायरिंग करने के लिए एक लाख रुपये मिलने वाले थे। लेकिन फायरिंग के बाद भी उसे एक लाख रुपये नहीं मिले।
एसपी ने बताया कि सचिन यादव धनबाद के पुटकी का रहने वाला है। इसका पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

