मोबाइल टावर में चोरी करने वाला गैंग धराया, तीन गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
मोबाइल टावर में चोरी करने वाला गैंग धराया, तीन गिरफ्तार


मोबाइल टावर में चोरी करने वाला गैंग धराया, तीन गिरफ्तार


रामगढ़, 01 अप्रैल (हि.स.)। जिले में चोरी का आतंक बन चुके गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पंचवटी अपार्टमेंट से लेकर मोबाइल टावर में चोरी करने वाले गैंग के तीन सदस्याें काे गिरफ्तार किया गया है। दो लोग चोरी का सामान लाते थे और एक आदमी उसे खरीद कर खापाता था। इस मामले की जानकारी बुधवार को रामगढ़ थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डीएसपी फौजान अहमद ने दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चोरों में बाजारटांड़ ममतागढ़ा निवासी राजा कुमार, भुईंयाटोली निवासी मंडल भुईंया और कुशवाहा धर्मशाला के पास रहने वाला सुरेश प्रसाद गिरफ्तार किया गया है।

डीएसपी ने बताया कि चोरों की निशानदेही पर छुपा कर रखे गए केबल तार बरामद किया गया है। जिसकी कीमत बाजार में काफी अधिक है। गैंग के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर राजा और मंडल घरों और मोबाइल टावय के आसपास चोरी करते थे। वे लोग नशा के आदि थे। उन लोगों को सामान चोरी लाकर सुरेश प्रसादक पास बेचना पड़ताल सुरेश प्रसाद ही चोरी का सारा सामान खपाता था।

डीएसपी फौजान अहमद ने बताया कि मंगलवार की रात चोर सिद्धो कान्हो मैदान में किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पुलिस को जैसे ही भनक लगी, टीम ने छापेमारी की। इस दौरान शनिचरा बाजार डोम टोली निवासी राजा कुमार डोम को पकड़ा गया। दूसरी ओर पुलिस ने मंडल भुईंया को भी खदेड़ कर पकड़ा। वहीं कुछ अन्य लोग अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। पूछताछ के दौरान उनलोगों ने आरोपितों ने कई वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। साथ ही पंचवटी अपार्टमेंट से लाखों रुपए मूल्य की चोरी की वारदात में भी अपनी संलिप्तता बताई।

गिरफ्तार आरोपितों ने पुलिस को बताया कि चोरी का सामान कुशवाहा धर्मशाला के पास रहने वाले सुरेश प्रसाद को बेचते थे। जब पुलिस ने वहां छापेमारी की तो भारी मात्रा में केबल तार और तांबा का तार बरामद किया गया। इसके अलावा तार काटने वाला धारदार चाकू भी बरामद हुआ है।

पुलिस ने बताया कि पंचवटी अपार्टमेंट में चोर खेत के रास्ते से घुसे थे। राजा और मंडल कई बार पंचवटी अपार्टमेंट में कचरा चुने गए थे। उन्हें वहां का चप्पा चप्पा पता था। कहां से घुसना है और सब की नजर से कैसे बच कर भाग निकलना है, इसका पूरा प्रोग्राम पहले ही तय था। इस गैंग का मास्टरमाइंड अभी भी फरार है।

वहीं छापामारी टीम में रामगढ़ थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर नवीन प्रकाश पांडे, सब इंस्पेक्टर विकास कुमार, सुमंत कुमार राय, अखिलेश सिंह, बीरबल हेंब्रम, मंजेश कुमार सिंह के अलावा आरक्षी सुकुल विश्वकर्मा, रविशंकर कुमार, धर्मेंद्र प्रसाद, समीर केरकेट्टा शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story