श्रीराम पावर प्लांट में फटा फर्नेस, ०9 मजदूर घायल

WhatsApp Channel Join Now
श्रीराम पावर प्लांट में फटा फर्नेस, ०9 मजदूर घायल


रामगढ़, 09 अगस्त (हि.स.)। जिले के श्रीराम पावर प्लांट में रविवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां फर्नेस फटने से ०9 मजदूर घायल हो गए। ०७ मजदूरों का इलाज रांची रोड स्थित होप हॉस्पिटल में कराया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों को इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है। इस घटना की पुष्टि करते हुए कुज्जू ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और जांच की जा रही है। फिलहाल मजदूरों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार श्रीराम पावर प्लांट में रविवार को स्पंज पिघलाने और मेंटेनेंस का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक फर्नेस फट गया। यह हादसा इतना भीषण था कि वहां काम कर रहे एक दर्जन मजदूरों पर पिघला हुआ लोहा सीधा पड़ गया। इसमें दो मजदूर 90 प्रतिशत से अधिक झुलस गए। तीन मजदूर 40 प्रतिशत तक झूलसे हैं और चार अन्य मजदूर की हालत स्थिर बताई जा रही है।

श्रीराम पावर प्लांट में जब हादसा हुआ तो वहां कई मजदूर मौजूद थे घायलों में विजय यादव, राजेंद्र महतो, परमेश्वर महतो, कुंजलाल, रमेश कुमार, रितेश कुमार, संजय कुमार, धनंजय सिंह और मोनू कुमार सहित अन्य मजदूरों के नाम शामिल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story