रक्षाबंधन से पहले रांची जिला की लाभुकों को सरकार ने भेजी मंईयां सम्मान योजना की राशि

WhatsApp Channel Join Now
रक्षाबंधन से पहले रांची जिला की लाभुकों को सरकार ने भेजी मंईयां सम्मान योजना की राशि


रांची, 26 अगस्त (हि.स.)। रक्षाबंधन से पहले झारखंड सरकार की ओर से बहनों को उपहार दिया है। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की 03 लाख 95 हजार 692 लाभुकों के बैंक खातों में माह अगस्त 2026 की सम्मान राशि (2,500 प्रत्येक लाभुक) का आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से सफलतापूर्वक भुगतान कर दिया गया है। योजना के तहत लाभुकों के खातों में कुल 98 करोड़ 92 लाख 30 हजार की राशि हस्तांतरित की गई है।

रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। रांची जिले में योजना का लाभ पात्र लाभुकों तक पारदर्शी, सुगम और समयबद्ध तरीके से पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि किसी भी पात्र महिला को योजना के लाभ से वंचित न रहना पड़े। लाभुकों के भुगतान की प्रक्रिया की नियमित समीक्षा की जा रही है और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। यह योजना केवल आर्थिक सहायता का माध्यम नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम है।

प्रखंड व शहरी क्षेत्रवार लाभुकों की संख्या

-अनगड़ा - 16,796

-अरगोड़ा शहरी क्षेत्र -13,406

-बेड़ो - 20,620

-बुंडू - 8,591

-बुंडू नगर पंचायत - 3,566

-बुढ़मू - 17,841

-चान्हो - 19,374

-हेहल शहरी क्षेत्र - 16,376

-कांके - 31,620

-कांके शहरी क्षेत्र - 1,290

-खलारी - 9,632

- लापुंग - 11,866

- मांडर - 23,008

-नगड़ी - 18,345

-नगड़ी शहरी क्षेत्र - 8,244

-नामकुम - 18,071

-नामकुम शहरी क्षेत्र - 9,571

-ओरमांझी - 17,898

- राहे - 9,551

- रातू - 20,427

- सिल्ली - 21,335

- सोनाहातू - 13,114

- तमाड़ - 18,832

- टाउन अर्बन - 26,042

- इटकी - 10152

- बड़गाईं शहरी क्षेत्र - 10124

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story