पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ धाम में 1.5 लाख कावंरियाें ने किया जलाभिषेक

WhatsApp Channel Join Now
पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ धाम में 1.5 लाख कावंरियाें ने किया जलाभिषेक


दुमका, 03 अगस्त (हि.स.)। राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव के 5 वें दिन सोमवार की शाम 05 बजे तक कुल एक लाख पांच हजार 785 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया। शीघ्रदर्शनम से 2040 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया। वहीं पहली सोमवारी को 203 डाक बम श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया।

शीघ्र दर्शनम से 10,20,000 रुपये,गोलक से 1,70,010 और अन्य स्रोतों से 7736 रुपये प्राप्त हुए। वहीं बासुकीनाथ धाम में श्रावण मास के पहला सोमवारी से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। कांवरिया बिहार के सुल्तानगंज से गंगाजल भर कर देवघर और बाबा बासुकिनाथ में जलार्पण करते हैं। इधर, कांवरियाें के भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन तैयार है।

सुबह से ही भीड पर एसपी और एसडीओ कंट्रोल रूम पर नजर बनाए हुए थे। हालांकि श्रद्धालु शांतिपूर्वक कतार में लग कर जलार्पण कर रहे हैंं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुगमतापूर्वक जलार्पण की संपूर्ण व्यवस्था की।

मान्यता है कि सावन के सोमवारी पर शिव भक्त जलार्पण करते हैं तो उनकी हर मांगी मुराद पूरी होती है। इस वजह से सावन में ज्यादा संख्या में शिव भक्त बाबा मंदिर पहुंचते हैं। डीसी अभिजीत सिन्हा ने बताया कि पहली सोमवारी पर हर विभाग को दुरुस्त रखा गया है। किसी भी सूरत में आने वाले श्रद्धालु को परेशान नहीं होगी। एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार ने कहा कि श्रद्धालुओं की भीड को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है। श्रद्धालुओं को कतार में लगा कर जलार्पण कराया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार

Share this story